राजकुमार हिरानी ने ताजा की 1983 विश्व कप जीत की यादें, फिल्म 83 के मेकर्स ने शेयर किया वीडियो

Webdunia
शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (15:07 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म '83' जल्द ही रिलीज होने वाले हैं। यह फिल्म भारत को 1983 के क्रिकेट विश्व कप में मिली ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं।

 
हाल ही में फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज करने के बाद, निर्माताओं ने अब एक और प्रभावशाली वीडियो जारी किया है जिसमें सफल फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी हैं, जो 1983 क्रिकेट विश्व कप की यादों को ताजा करते नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो में राजकुमार हिरानी को 1983 की ऐतिहासिक क्रिकेट विश्व कप जीत के बारे में अपने दिल की बात कहते हुए दिखाया गया है। बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए भारतीय कैसे सड़कों पर उतरे।
 
कबीर खान द्वारा निर्देशित 83 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर सिंह कपिल देव कि भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
 
इसके अलावा फिल्म ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी महत्त्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम और 3डी में भी रिलीज़ हो रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख