ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 'न्युटन', ट्रोलर्स को दिया हंसल ने करारा जवाब

Webdunia
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और राजकुमार राव द्वारा अभिनीत शानदार फिल्म 'न्यूटन' को ऑस्कर में जगह मिली थी, जिसकी वजह से पूरा देश खुश था। लेकिन दुख वाली बात है कि अब फिल्म ऑस्कर से बाहर हो गई है। 
 
15 दिसंबर को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ने उन 9 फिल्मों की लिस्ट जारी की, जिन्हें फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसमें 'न्युटन' का नाम शामिल नहीं था। लोगों ने इसे लेकर काफी ट्रोल किया। लोगों ने न्युटन को बोरिंग पिक्चर भी कह डाला। इस बात से दुखी फिल्म के निर्देशक ने ट्विटर पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा कि मैं उन सभी लोगों को बताना चाहता हुं जो इस बात पर खुश हैं और मुझे ट्रोल कर रहे हैं कि न्यूटन ऑस्कर में अपनी जगह नहीं बना पाया। ऑस्कर हो या ना हो, यह हमारे देश में लंबे समय में बनी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 
 
फिल्म 'न्यूटन' एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में यह एक ऐसा गांव दिखाया गया है जहां लोगों को इलेक्शन का मतलब तक नहीं पता था और न्युटन ने वहां इलेक्शन करवाए। फिल्म को भारत और दुनिया में सराहा गया जब उसने ऑस्कर में टॉप 100 में जगह बनाई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख