बॉक्स ऑफिस पर क्यों फ्लॉप हो गई थी आमिर-सलमान खान की 'अंदाज अपना अपना'? राजकुमार संतोषी ने बताया कारण

WD Entertainment Desk
रविवार, 7 मई 2023 (12:07 IST)
andaz apna apna box office failure reason : साल 1994 में रिलीज हुई राजकुमार संतोषी की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में सलमान खान और आमिर खान साथ में नजर आए थे। इस कल्ट कॉमेडी फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला हो, लेकिन टीवी पर इस फिल्म को खूब पसंद किया जाता है। वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर 'अंदाज अपना अपना' के फ्लॉप होने पर सालों बाद राजकुमार संतोषी ने चुप्पी तोड़ी है।

 
राजकुमार संतोषी ने आजतक को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का प्रमोशन जैसा होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया था। सलमान और आमिर भी फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए थे। इस कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। खुद राजकुमार संतोषी भी उसी दौरान किसी और फिल्म के निर्देशन में बिजी हो गए थे। 
 
उन्होंने कहा, 'अंदाज अपना अपना' बिल्कुल अलग कहानी थी। फिल्म की स्टोरी लाइन में रोमांस से ज्यादा कॉमेडी, एडवेंचर और ह्यूमर था। लोग उस वक्त ये फिल्म समझ नहीं पाए थे। फिल्म की रिलीज के वक्त डिस्ट्रीब्यूटर्स भी नए थे। आज कल फिल्म का प्रमोशन काफी तेज गति से हो रहा है। उस वक्त ऐसा नहीं था। सलमान और आमिर दोनों उस वक्त शहर से बाहर थे। इस वजह से वे दोनों फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए।
 
राजकुमार संतोषी ने कहा, फिल्म से रिलेटेड कोई एक्टिविटी नहीं थी। मीडिया में भी कोई बातचीत नहीं थी। फिल्म की पब्लिसिटी के लिए जो कुछ करना था वो हो नहीं सका। इस वजह से डिस्ट्रीब्यूटर्स काफी गुस्से में थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सनी देओल की 'लाहौर 1947' इस साल होगी रिलीज, आमिर खान और राजकुमार संतोषी की फिल्म का दर्शकों को इंतजार

ऑफ शोल्डर गाउन में वाणी कपूर का ग्लैमरस अंदाज, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

फारुख शेख ने सामानान्तर फिल्मों में बनाई सशक्त पहचान, कई टीवी शोज में भी किया काम

सिकंदर पर क्या भारी पड़ेगा जाट का ढाई किलो का हाथ, सलमान खान से भिडेंगे सनी देओल

इमरान हाशमी का बड़े पर्दे पर दमदार कमबैक, ग्राउंड जीरो में BSF डिप्टी कमांडेंट के रूप में आएंगे नजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख