फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, जानिए क्या है मामला?

Webdunia
सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (11:33 IST)
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी को राजकोट की एक अदालत ने चेक वापसी मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। राजकुमार संतोषी के खिलाफ वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश एनएच वासवेलिया की अदालत ने एक साल जेल की सजा सुनाई है और 60 दिनों के भीतर मुआवजा देने का आदेश दिया।

 
राजकुमार संतोषी पर दो अलग-अलग मामलों में 22 लाख रुपए के चेक बाउंस होने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर वह 2 महीने में रकम नहीं चुकाते हैं तो उन्हें एक साल और जेल में रहना होगा। राजकुमार संतोषी और राजकोट के अनिलभाई धनराजभाई जेठानी के बीच लेन-देन किया गया था। इसके चलते साढ़े 22 लाख रुपए के तीन अलग-अलग चेक दिए गए थे।
 
तीनों चेक बाउंस होने के चलते अनिल जेठानी ने पैसों के लिए केस कर दिया। इसके बाद अनिल जेठानी ने राजकुमार संतोषी को कानूनी नोटिस भिजवाई। राजकुमार संतोषी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद सेक्शन 138 की धारा के अंतर्गत उनके खिलाफ केस चला।
 
खबरों के अनुसार इस मामले पर एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार संतोषी ने कहा, वो सेलिब्रिटी होने का हर्जाना भुगत रहे हैं। हमें टारगेट करना आसान होता है। उन्होंने दावा किया कि वादी ने ब्लैंक चेक का दुरुपयोग किया है जबकि उन्होंने पैसे लौटा दिए हैं और किसी भी प्रकार का लेनदेन बाकी नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, मीर फाउंडेशन के जरिए 1,500 परिवारों तक पहुंचा रहे रिलीफ किट्स

अनुपमा : पहली बार मां के खिलाफ उतरेंगी अद्रिजा रॉय, डांस मुकाबले को लेकर जताई भावनाएं

दुलकर सलमान की फिल्म DQ41 में हुई पूजा हेगड़े की एंट्री, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

आमिर खान-उर्मिला मातोंडकर की रंगीला तीन दशक के बाद फिर से सिनेमाघरों में देगी दस्तक

ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे उनकी तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख