Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग नवंबर में सात फेरे ले सकते हैं राजकुमार राव, बीते 10 साल से हैं रिलेशनशिप में

Advertiesment
हमें फॉलो करें गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग नवंबर में सात फेरे ले सकते हैं राजकुमार राव, बीते 10 साल से हैं रिलेशनशिप में
, रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (10:55 IST)
बॉलीवुड के कई कपल्स ऐसे हैं जिनकी शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें रणबीर कपूर- आलिया भट्ट, विक्की कौशल- कैटरीना कैफ और राजकुमार राव- पत्रलेखा का नाम शामिल है। 

 
ताजा खबरों के अनुसार राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राजकुमार नवंबर की शुरुआत में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी कर रहे हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। फिलहाल शादी के लिए कोई तारीख पक्की नहीं की गई है, लेकिन शादी के बारे में सभी करीबियों को जानकारी दे दी गई है।
 
खबरों के अनुसार राजकुमार और पत्रलेखा नवंबर की 10 से 12 तारीख के बीच शादी करेंगे। यह शादी बेहद करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में होगी।
 
राजकुमार और पत्रलेखा लगभग 10 वर्षों से साथ हैं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे राजकुमार और वह पहली बार मिली थीं। उन्होंने कहा था, मैंने उन्हें (राजकुमार) पहली बार ऑन-स्क्रीन देखा जब मैंने एलएसडी देखा। मैंने सोचा था कि फिल्म में उन्होंने जिस अजीब आदमी की भूमिका निभाई थी, वह वास्तव में उनके जैसा था।
 
पत्रलेखा ने कहा था, उनके बारे में मेरी धारणा पहले ही धूमिल हो चुकी थी। उन्होंने मुझे बाद में बताया कि उसने मुझे पहली बार एक विज्ञापन में देखा और सोचा, 'मैं उससे शादी करने जा रहा हूं'। यह बहुत विडंबनापूर्ण था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजकीय सम्मान के साथ किया गया कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार