Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर, लिखा- समंदर को मिस कर रही हूं

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर, लिखा- समंदर को मिस कर रही हूं
, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (15:24 IST)
कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने घर पर ही हैं। फिल्मी हस्तियां भी घर पर हैं लेकिन वह फैंस के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा भी इन दिनों पुरानी तस्वीरें शेयर कर अपना समय गुजार रही हैं। 
 
पत्रलेखा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में पत्रलेखा का बेहद बोल्ड अवतार नजर आ रहा है।
 
इस तस्वीर में पत्रलेखा समंदर किनारे पत्थर पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को खुद राजकुमार राव ने क्लिक किया है। पत्रलेखा ने बकायदा फोटो क्रेडिट भी उन्हें दे दिया है। 
तस्वीर के साथ पत्रलेखा ने लिखा है कि 'थ्रोबैक थर्सडे। समंदर को मिस कर रही हूं। हमेशा एक वाटर बेबी रही, एक पाइसीयन गर्ल।' पत्रलेखा के फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीर पर राजकुमार राव सहित कई सितारों ने भी रिएक्शन दिया है।
 
बता दें कि पत्रलेखा फिल्म 'सिटी लाइट्स' में राजकुमार के साथ नजर आई थीं। अब वे फिल्म 'वेयर इज माई कन्नड़का?' के साथ कन्नड़ फिल्म उद्योग में करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
 
photo-
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर खान की 29 साल पुरानी इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू होगा काम!