Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को किया प्रपोज, आज लेंगे सात फेरे

हमें फॉलो करें राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को किया प्रपोज, आज लेंगे सात फेरे
, रविवार, 14 नवंबर 2021 (10:59 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके है। दोनों 14 नवंबर को सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी चंडीगढ़ के 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसोर्ट' में होगी। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 
शादी से एक दिन पहले यानी 13 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई की। इंगेजमेंट सेरेमनी में दोनों के परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ दोस्त भी शामिल हुए। राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 
इसके अलावा पत्रलेखा के लिए राजकुमार राव का स्वीट प्रपोजल वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को शादी के ‍लिए प्रपोज किया। पत्रलेखा ने हामी भरते हुए राजकुमार के प्रपोजल को स्वीकार किया अौर फिर दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। 
 
सगाई की रस्म के लिए राजकुमार और पत्रलेखा ने व्हाइट कलर के आउटफिट पहने थे। दोनों की जोड़ी खूब जम रही थी। कपल के अलावा उनके गेस्ट ने भी व्हाइट अटायर पहना हुआ था।
 
राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को नहीं छुपाया। अब दोनों इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए सात फेरे लेने जा रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म रिजेक्ट करने पर निर्देशक ने गुरमीत चौधरी को दी थी यह धमकी