Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'हिट - द फर्स्ट केस' इस दिन होगी रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajkummar Rao
, शुक्रवार, 13 मई 2022 (17:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'हिट - द फर्स्ट केस' सुर्खियों में हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को मेकर्स ने नई रिलीज डेट दे दी है। 'हिट - द फर्स्ट केस' 15 जुलाई को रिलीज होगी।

 
इस फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस अफसर के रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले की है जो एक गुमशुदा लड़की की तलाश में हैं। इस दौरान क्या-क्या रोमांचक ट्विस्ट आते हैं और क्या खुलासे होते हैं, यही फिल्म की कहानी है।
 
बता दें कि यह मिस्ट्री थ्रिलर साल 2020 की तेलुगू फिल्म 'हिट' की हिंदी रीमेक है। पहले राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म 20 मई को रिलीज होने वाली थी। हालांकि किन्हीं कारणों की वजह से इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई।
 
'हिट-द फर्स्ट केस' को डॉ. शैलेष कोलानु ने निर्देशित किया है, जबकि इसे भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर ने प्रोड्यूस किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब्दुल वाहिद शेख के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित 'हीमोलिम्फ' का ट्रेलर रिलीज