Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को 1 महीना पूरा, एक्टर ने शेयर की पत्नी की बिकिनी तस्वीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajkummar Rao
, बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (16:43 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी को 1 महीना हो चुका है।

 
इस मौके पर राजकुमार राव ने पत्रलेखा संग कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसे देखकर लोग हैरान भी हो गए हैं। दरअसल, राजकुमार ने अपनी नई नवेली दुल्हन की बिकिनी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में राजकुमार अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ मिट्टी में खेल खेलते नजर आ रहे हैं।
 
पहली तस्वीर में पत्रलेखा ने बिकिनी पहने नजर आ रही हैं राजकुमार भी शर्टलेस हैं। दोनों मिट्टी में लेटे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर दोनों की शादी की है। इस तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा प्यास से एक दूसरे को निहारते दिख रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा, 'मेरा यार तुम, मेरा प्यार तुम, मेरा दिल भी तुम, दिलदार तुम पत्रलेखा।' इस पोस्ट को पत्रलेखा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।
 
बता दें ‍कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पंजाब के चंडीगढ़ शहर में सात फेरे लिए थे। उन्होंने एक लग्जरी होटल में शादी की थी। दोनों की सगाई इसी होटल में 13 नवंबर को हुई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कियारा आडवाणी ने खरीदी लग्जरी कार ऑडी A8 L, जानिए कितनी है कीमत