Dharma Sangrah

8 साल पुराने केस में राजकुमार राव ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (12:21 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई है। वह ऐसे तो विवादों से दूर रहते हैं लेकिन 8 साल पहले आई एक फिल्म 'बहन होगी तेरी' के एक पोस्टर की वजह से राजकुमार विवादों में घिर गए थे। एक्टर पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगा था। 
 
राजकुमार राव पर केस भी दर्ज किया गया था। जब एक्टर के खिलाफ समन जारी हुए तो वो उनके गलत एड्रेस पर पहुंच गए। इस वजह से वह कोर्ट में पेश नहीं हो पाए और बाद में उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो गया। वहीं अब इस मामले में राजकुामर राव जालंधर कोर्ट में पेश हुए। 
 
राजकुमार ने खुद को कोर्ट में सरेंडर किया। जालंधर केजेएमआईसी जज श्रीजन शुक्ला की कोर्ट में 28 जुलाई को धार्मिक भावना भड़काने के केस में राजकुमार राव ने सरेंडर किया। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई 2025 को होगी। 
 
क्या था मामला
साल 2017 में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म 'बहन होगी तेरी' के एक पोस्टर में वह भगवान शिव के रूप में नजर आए थे। वह बाइक पर सवार थे, जिसपर उत्तरप्रदेश का नंबर था। जिसके बाद लोगों के बीच धार्मिक भावना भड़काने का उनपर आरोप लगा था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Mastiii 4 Trailer: रितेश-विवेक-आफताब की तिकड़ी का तिहरा धमाका

हक फिल्म पर सेंसर का बड़ा फैसला: बिना कट मिली मंजूरी, शाहबानो केस पर उठेगा परदा

सेलिना जेटली का भाई UAE में बंद: हाईकोर्ट पहुंचीं एक्ट्रेस, सरकार की चुप्पी पर उठाए बड़े सवाल

Deepika के बाद अब रश्मिका की बारी: 12 घंटे काम पर बोली 'थम्मा' टीम, खुल गई बॉलीवुड की असली सच्चाई

De De Pyaar De 2 की कहानी: अजय देवगन और रकुल प्रीत की उम्र-प्यार की जंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख