Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आदिल दुर्रानी संग रोमांटिक हुईं राखी सावंत, बेडरूम से शेयर किया वीडियो

हमें फॉलो करें आदिल दुर्रानी संग रोमांटिक हुईं राखी सावंत, बेडरूम से शेयर किया वीडियो

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 16 जनवरी 2023 (13:33 IST)
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी ने बीते दिनों आदिल खान दुर्रानी संग अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर निकाह करने का दावा किया है। लेकिन आदिल राखी संग शादी को मानने से इनकार कर रहे हैं। 
 
 
राखी सावंत की शादी उनेक फैंस के लिए पहली बन गई है। बीते दिन राखी सावंत मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोती नजर आईं। उन्होंने आदिल पर धोखा देने का आरोप भी लगाया। लेकिन अब राखी ने आदिल संग ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिसे देखकर फैंस के सिर चकरा गया है। 
 
राखी ने आदिल संग बेडरूम से रोमांटिक वीडियो शेयर की है। वीडियो में राखी आदिल संग कोजी होती नजर आरही हैं। दोनों प्यार से एक दूसरे को किस भी कर रहे हैं। 
 
वीडियो में राखी व्हाइट कुर्ता पहने दिख रही हैं, जबकि आदिल को ब्लैक शर्ट में देखा जा सकता है। यह वीडियो शेयर करते हुए राखी ने लिखा, 'माय हसबैंड, माय लव, आदिल।' 
 
इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स जमकर राखी को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कभी रो रही हैं कभी हंस रही हैं। पता नहीं क्या चल रहा है।' एक अन्य ने लिखा, 'ये क्या फालतू का ड्रामा लगा रखा है।'
 
इससे पहले राखी ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें रोती हुई नजर आ रही थीं। आदिल के शादी की बात से इनकार करने से दुखी राखी इस वीडियो में कहती हैं, क्यों है मेरे नसीब में इतना दर्द? ना मैं खा पाती हूं, ना सो पाती हूं, कुछ नहीं कर पाती हूं मैं।
 
बता दें कि राखी सावंत ने 'बिग बॉस मराठी सीजन 4' से बाहर आने के बाद आदिल संग अपने निकाह की खबर दी थी। राखी ने शादी की तस्वीरों से लेकर मैरिज सर्टिफिकेट तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मैरिज सर्टिफिकेट से ही पता चला था कि राखी ने धर्म बदलकर आदिल संग 7 महीने पहले निकाह किया था। उन्होंने अपना नाम राखी से फातिमा कर लिया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर चलाने के लिए कभी सेल्समैन की नौकरी करते थे साउथ स्टार विजय सेतुपति