Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम चरण के MMA फाइटर बॉडीगार्ड के सामने फीके पड़े स्टार्स, जानिए कौन हैं केविन कुंटा?

Advertiesment
Ram Charan bodyguard Kevin Kunta
साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। राम चरण और जाह्नवी कपूर देश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं।
 
इन प्रमोशनल इवेंट्स की तस्वीरों और वीडियो में राम चरण के साथ एक शख्स लगातार नजर आ रहा है, जिसने अपनी कद-काठी और लुक से हर किसी का ध्यान खींचा है। यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि राम चरण के नए इंटरनेशनल बॉडीगार्ड केविन कुंटा हैं।
 

कौन हैं केविन कुंटा?

इंटरनेट पर इस समय राम चरण से ज्यादा लोग उनके इस बॉडीगार्ड के बारे में सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि केविन कुंटा मूल रूप से अफ्रीकी देश गाम्बिया के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में वह इटली में रहते हैं। केविन सिर्फ एक साधारण सुरक्षाकर्मी नहीं हैं, बल्कि वह एक प्रोफेशनल मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर भी हैं।
 
रिंग में अपने दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले केविन अब भारत में सुपरस्टार राम चरण को चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा घेरा दे रहे हैं। उनकी हैवी मस्कुलर बॉडी, तेज नजरें और प्रोफेशनल रवैया उन्हें भीड़ में भी सबसे अलग दिखाता है।
अमूमन सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड्स को सफारी सूट या कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट में देखा जाता है, लेकिन केविन कुंटा ने अपने स्टाइल से सोशल मीडिया यूजर्स को दीवाना बना दिया है। 'पेड्डी' फिल्म के प्रमोशन के दौरान केविन हमेशा एकदम शार्प, वेल-टेलर फिटेड सूट और ट्रेंडी सनग्लासेज में नजर आते हैं। केविन का ड्रेसिंग सेंस किसी हॉलीवुड स्टार या टॉप मॉडल से कम नहीं है। वह अपनी ड्यूटी करते हुए भी बेहद स्टाइलिश दिखते हैं।

कितनी है केविन कुंटा की सैलरी? 

राम चरण को इवेंट्स में लाखों की दीवानी भीड़ से सुरक्षित बचाकर निकालना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए केविन को तगड़ी रकम दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केविन कुंटा को राम चरण की सुरक्षा के लिए 2 लाख रुपये से 4 लाख रुपये प्रति दिन तक का भुगतान किया जा रहा है।
 
अगर इन आंकड़ों को देखा जाए, तो केविन कुंटा इस समय भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड्स की सूची में शामिल हो चुके हैं। देश के बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड्स की सालाना कमाई के मुकाबले केविन का यह डेली पैकेज हैरान करने वाला है।

भीड़ को संभालने का अनोखा अंदाज

सोशल मीडिया पर केविन कुंटा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के एयरपोर्ट और इवेंट्स पर राम चरण के इर्द-गिर्द सुरक्षा घेरा बनाते दिख रहे हैं। फैंस उनके काम करने के तरीके की काफी तारीफ कर रहे हैं। भारी भीड़ और बेकाबू प्रशंसकों के बीच भी केविन बिना किसी हड़बड़ाहट के, बेहद शांत रहकर और मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित करते हैं। 
 

ये बॉडीगार्ड भी है फेमस 

 

शेरा (गुरमीत सिंह जौली)

चर्चा का कारण: शेरा भारत के सबसे प्रसिद्ध सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड हैं। वह पिछले 28 से लगातार सलमान खान के साथ साये की तरह रह रहे हैं। सलमान उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हैं और उन्होंने अपनी फिल्म 'बॉडीगार्ड' भी शेरा को ही समर्पित की थी। शेरा की सालाना सैलरी 2 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। 
 

रवि सिंह 

'किंग खान' यानी शाहरुख खान की सुरक्षा का जिम्मा रवि सिंह के हाथों में है। रवि सिंह लाइमलाइट और कैमरों से काफी दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन शाहरुख और उनके परिवार के हर पब्लिक अपीयरेंस में वह मुस्तैदी से खड़े नजर आते हैं। खबरों के अनुसार रवि सिंह की सालाना सैलरी 2.5 करोड़ से 2.7 करोड़ रुपए के बीच बताई जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली हाई कोर्ट ने वरुण धवन के पर्सनालिटी राइट्स को दी कानूनी सुरक्षा, फेक कंटेंट पर लगेगी लगाम