Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां मोहिनी का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertiesment
Ajith Kumar
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अजित कुमार की मां मां, मोहिनी मणि का शनिवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया है। वह 85 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। 
 
इस दुखद खबर के सामने आते ही पूरे तमिल सिनेमा और अजीत कुमार के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियां लगातार अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि जब यह दुखद खबर सामने आई, उस समय अजित कुमार अपने प्रोफेशनल रेसिंग और व्यक्तिगत कमिटमेंट्स के सिलसिले में दुबई में मौजूद थे। जैसे ही अजित कुमार को अपनी मां के निधन की सूचना मिली, वे तुरंत फ्लाइट बुक कर चेन्नई के लिए रवाना हो गए।
 
अजीत कुमार की मां मोहिनी मणि का अंतिम संस्कार चेन्नई के पालवक्कम स्थित उनके पैतृक निवास पर किया जाएगा। इस कठिन समय में उनके दोनों भाई, अनूप कुमार और अनिल कुमार भी परिवार को संभालने के लिए मौजूद हैं।
अजित कुमार और उनके परिवार के लिए यह समय बेहद दर्दनाक है। तीन साल पहले, 24 मार्च 2023 को अजीत कुमार के पिता पी. सुब्रमण्यम का भी 85 वर्ष की आयु में ही बीमारी के चलते निधन हो गया था। महज तीन साल के भीतर माता और पिता दोनों का साया सिर से उठ जाना, अजित और उनके परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
 
अजीत कुमार की मां मोहिनी मणि मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली सिंधी परिवार से थीं, जबकि उनके पिता केरल के रहने वाले थे। मोहिनी मणि ने अजित के करियर को गढ़ने में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
 
अजित कुमार को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर साल 2025 में आई फिल्मों 'विदामुयार्ची' और 'गुड बैड अग्ली' में देखा गया था, जिन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। फिल्मों के साथ-साथ अजित पिछले कुछ समय से 'अजित कुमार रेसिंग' टीम के तहत वैश्विक स्तर पर प्रोफेशनल कार रेसिंग में हिस्सा ले रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परेश रावल ने तीन दिन में ही छोड़ दी थी बैंक की नौकरी, जेबखर्च के लिए गर्लफ्रेंड से लेते थे पैसे