Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब ऐसी दिखती हैं 'राम तेरी गंगा मैली' में सफेद साड़ी पहन सनसनी मचाने वाली मंदाकिनी

हमें फॉलो करें अब ऐसी दिखती हैं 'राम तेरी गंगा मैली' में सफेद साड़ी पहन सनसनी मचाने वाली मंदाकिनी

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 1 मई 2023 (12:39 IST)
  • मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली से डेब्यू किया था
  • फिल्म में मंदाकिनी ने जमकर बोल्ड सीन दिए थे
  • इस फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई थीं
Mandakini latest look : साल 1985 में रिलीज राजकपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में सफेद साड़ी में बोल्ड लुक्स देकर एक्ट्रेस मंदाकिनी ने सनसनी मचा दी थी। इस फिल्म से मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गई थीं। इतनी पॉपुलैरिटी मिलने के बाद भी मंदाकिनी ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। कुछ फिल्मों के बाद उन्होंने इंडस्ट्‍री से दूरी बना ली। 
 
webdunia
भले ही मंदाकिनी अब बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। फैंस आज भी उनकी खूबसूरती के कायल है। हालांकि मंदाकिनी का लुक पहले से काफी बदल गया है।
 
हाल ही में मंदाकिनी मुंबई में कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर के इंडिया डांस वीक सीजन के उद्घाटन में पहुंची थीं। इस इवेंट में मंदाकिनी ग्रीन कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 
 
webdunia
मंदाकिनी का असली नाम यासमीन जोसेफ हैं। सिनेमा जगत में एंट्री करने से पहले मंदाकिनी को तीन फिल्मों में रिजेक्ट किया गया था। इसके बाद रंजीत विर्क ने उन्हें फिल्म मजलूम में काम दिया और उनका स्क्रीन नेम जायमीन से बदलकर मंदाकिनी कर दिया। 
 
इससे पहले कि ये फिल्म रिलीज हो पाती, मंदाकिनी पर राज कपूर की नजर पड़ गई। उन्होंने फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए मंदाकिनी को कास्ट कर लिया। फिल्म में झरने के नीचे सफेद पारदर्शी साड़ी पहन कर मंदाकिनी के भीगने वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था। 22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'द केरल स्टोरी' को प्रोपगैंडा बताए जाने पर अदा शर्मा ने दिया जवाब, बोलीं- हम नंबर जस्टिफिकेशन दे रहे...