Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिहीका बजाज संग इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे राणा दग्गुबाती!

Advertiesment
Miheeka Bajaj
दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राणा दग्गुबाती इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों राणा ने अपनी गर्लफ्रेड मिहीका बजाज से सगाई की है। अब राणा के पिता, प्रोड्यूसर सुरेश बाबू ने फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने इस चर्चित जोड़े की शादी की तारीख का खुलासा किया है।

 
खबरों के अनुसार सुरेश ने बताया है कि राणा और मिहीका आने वाले अगस्त में 8 तारीख को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राणा और मिहीका की शादी दोनों परिवारों की मौजूदगी में होगी। 
 
सुरेश बाबू ने बताया कि शादी की सेरेमनी सरकार की उन गाइडलाइन्स के अनुसार होगी, जो कोरोना वायरस महामारी रोकने के लिए बनाई गई हैं। 
 
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में राणा ने इंटीरियर डेकॉर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वालीं मिहीका से सगाई की थी। राणा ने मिहीका के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन दोनों में बहुत कुछ कॉमन है। मिहीका राणा के परिवार के साथ बहुत फ्रेंडली हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र के गवर्नर ने भी की सोनू सूद के काम की तारीफ, हर संभव मदद का किया वादा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi