आइफा में रणवीर-दीपिका की धूम

Webdunia
रविवार, 26 जून 2016 (12:36 IST)
मैड्रिड। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह और डिम्पल गर्ल दीपिका पादुकोण को 17वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
 
रणवीर को फिल्म बाजीराव-मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि दीपिका को उनकी फिल्म पीकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। कबीर खान निर्देशित और सलमान खान निर्मित फिल्म बजरंगी भाईजान को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया। संजय लीला भंसाली को उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
आइफा पुरस्कार समारोह में अनिल कपूर को फिल्म दिल धड़कने दो के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता जबकि प्रियंका चोपड़ा को फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया। दर्शन कुमार को फिल्म एनएच-10 के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
भूमि पेडनेकर को फिल्म दम लगा के हइशा के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री जबकि विकी कौशल को फिल्म मसान के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। दीपक डोबरियाल फिल्म तनु वेडस मनु रिटर्न्स के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार के रूप में सम्मानित किए गए। 
 
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का पुरस्कार मोनाली ठाकुर को फिल्म दम लगा के हइशा में उनके गाए गीत मोह-मोह के धागे के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार पपोन को इसी गीत के लिए दिया गया।
 
जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से नवाजा गया। प्रियंका चोपड़ा 'स्पेशल अवॉर्ड फॉर वुमन ऑफ द ईयर' से सम्मानित की गईं। (वार्ता)
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

120 बहादुर में दर्शकों को देखने मिलेंगे रेजांग ला के यह 5 हैरान कर देने वाले क्षण

छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से पहला लुक आया सामने

पंचायत 5 का हुआ ऐलान, इस साल प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा नया सीजन

बहते आंसुओं के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर दिया किसी करीबी के निधन का हिंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख