Publish Date: Thu, 14 Apr 2022 (18:33 IST)
Updated Date: Thu, 14 Apr 2022 (18:36 IST)
बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहे जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मुंबई के पाली हिल स्थित 'वास्तु अपार्टमेंट' में रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। रणबीर और आलिया की शादी में कपूर और भट्ट परिवार के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। शादी की रस्मों के बाद रणबीर आलिया ने छत पर पहुंचकर फोटोशूट करवाया।
इस बीच रणबीर और आलिया की शादी की बाद की पहली तस्वीर सामने आई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हुई थी।
पहले गणेश पूजन और फिर मेहंदी की रस्म हुई। 14 अप्रैल को पहले हल्दी सेरेमनी हुई। इसके बाद रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए। खबरों के अनुसार रणबीर और आलिया की शादी का रिसेप्शन 16 और 17 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन अब प्लान में चेंज हो गया है। बताया जा रहा है कि कपल अपनी शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहा है।