इस फिल्म के सेट पर हुई थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली मुलाकात

आलिया ने बताया था कि साल 2005 में उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर को देखा था

WD Entertainment Desk
सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (11:41 IST)
ranbir kapoor alia bhatt first wedding anniversary : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को 14 अप्रैल 2024 को दो साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में  एक्टर के घर पर ही शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीनों बाद रणबीर और आलिया एक प्यारी सी बेटी राहा के माता-पिता भी बने।
 
इस खास मौके पर जानते हैं आलिया और रणबीर की लव स्टोरी कब और कैसे शु‍रू हुई थी। आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। आलिया ने कहा था कि साल 2005 में उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर को देखा था। फिल्म ब्लैक की शूटिंग के दौरान एक दिन जब वो सेट पर गई थी तभी रणबीर कपूर को अपना दिल दे बैठी थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

तब आलिया की उम्र महज 11 साल की थी। रणबीर कपूर को देखते ही आलिया उनपर फिदा हो गई थीं। फिल्म ब्लैक में रणबीर कपूर असिस्टेंड डॉयरेक्टर थे और आलिया इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई थीं। दोनों के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साइन की। 
 
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी के बारे में कहा जाता है कि दोनों की प्रेम कहानी 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। आलिया और रणबीर के अफेयर को जब और अफवाह मिली जब दोनों सोनम कपूर की शादी में एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे थे।
 
हालांकि रणबीर और आलिया ने अपने रिश्ते को काफी समय तक लोगों से छुपा कर रखा था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेड करने के बाद आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों ने रणबीर कपूर के घर वास्तु में शादी रचाई थी। शादी के बाद यह कपल पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

120 बहादुर में दर्शकों को देखने मिलेंगे रेजांग ला के यह 5 हैरान कर देने वाले क्षण

छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से पहला लुक आया सामने

पंचायत 5 का हुआ ऐलान, इस साल प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा नया सीजन

बहते आंसुओं के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर दिया किसी करीबी के निधन का हिंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख