Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान के कारण टली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी!

हमें फॉलो करें सलमान खान के कारण टली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी!
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सफलता के शिखर पर है। वे बैक टू बैक हिट फिल्में दे रही हैं। हाल ही में आलिया की फिल्म कलंक रिलीज हुई हैं। आलिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं।

webdunia
आलिया और रणबीर की शादी की खबरें भी आ रही हैं। लेकिन अब दोनों की शादी पर थोड़े समय ब्रेक लग सकता है। क्योंकि रणबीर और आलिया की शादी के बीच सलमान खान आ गए है। दरअसल, आलिया भट्ट ने पिछले दिनों ही सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह साइन की है। और इस फिल्म को साइन करने के बाद अब आलिया ने अपनी शादी का ख्याल दिमाग से निकालकर अपना पूरा फोकस करियर पर लगा लिया है। 
 
webdunia
आलिया चाहती हैं कि इस वक्त वो सिर्फ अपने करियर पर ही ध्यान दें। आलिया भट्ट की शादी को लेकर उनके पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान कुछ महीनों पहले तक काफी उत्साहित दिखते रहे हैं और इस बारे में बातें करने पर काफी दिलचस्पी भी दिखाते थे। अब इन दोनों के सुर भी बदल चुके हैं। 
 
सोनी राजदान को समझ आ चुका है कि आलिया का फिलहाल कपूर खानदान की बहू बनना मुश्किल है और इसीलिए अब वह शादी की चर्चा चलने पर इसे आलिया की अपनी मर्जी बताते हुए बात को टाल जाती हैं। आलिया भट्ट का करियर इन दिनों फुल स्पीड में हैं। कलंक की रिलीज के बाद आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र, सलमान खान के साथ इंशाअल्लाह, अजय देवगन के साथ आरआरआर और अपने पापा महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 में नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस साउथ फिल्म के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे इमरान हाशमी