रणबीर कपूर को विरासत में मिली अभिनय की कला, पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड

WD Entertainment Desk
शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (10:55 IST)
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर 42 साल के हो गए हैं। 1982 को जन्में रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतु सिंह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज फिल्म 'सांवरिया' से की। इसी फिल्म से अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी शुरुआत की थी।
 
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'सांवरिया' यूं तो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिए रणबीर फिल्म फेयर के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। साल 2009 में रिलीज फिल्म 'वेक अप सिड' रणबीर के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।
 
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेक अप सिड' में रणबीर ने संजीदा अभिनय किया था। इस फिल्म के लिए रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। साल 2010 में रणबीर को प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में काम करने का अवसर मिला। राजनीति पर आधारित इस फिल्म में भी रणबीर ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
साल 2011 में रिलीज फिल्म 'रॉकस्टार' ने रणबीर को फिल्म इंडस्ट्री में सही पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने एक बार फिर से संजीदा अभिनय किया। इस फिल्म के लिए रणबीर को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर का क्रिटिक्स पुरस्कार भी दिया गया।
 
साल 2012 में रिलीज फिल्म 'बरफी' ने रणबीर को न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ख्याति दिलाई। अनुराग बासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। इस फिल्म के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साल 2013 में रिलीज फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रणबीर कपूर के करियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर की छवि एक रॉकस्टार की थी।
 
साल 2013 में रणबीर की फिल्म 'बेशर्म' रिलीज हुई। इस फिल्म में रणबीर ने अपने माता-पिता नीतु सिंह और ऋषि कपूर के साथ काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। साल 2015 में रणबीर कपूर की 'रॉय', 'बांबे वेलवेट' और 'तमाशा' जैसी फिल्में रिलीज हुई लेकिन ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकीं। वर्ष 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हुई जो हिट साबित हुई।
 
साल 2018 में रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था। इसके बाद रणबीर कपूर ने साल 2022 में 'ब्रह्मास्त्र' और 2023 में तू झूठी मैं मक्कार जैसी हिट फिल्मों में काम किया। 2022 में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली। बीते दिनों रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पलक तिवारी का सुपर सिजलिंग लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

फोर मोर शॉट्स प्लीज 4 से लेकर फर्जी सीजन 2 तक, फैंस कर रहे इन 5 वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार

एक्शन-कॉमेडी फिल्म में दिखेगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड झन्नाटेदार अवतार, अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात

शुरू होने जा रहा इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑडिशन, जानिए कब और कहां दे सकेंगे ऑडिशन

वॉर 2 की रिलीज का काउंटडाउन शुरू, मेकर्स ने नए पोस्टर में दिखाई रितिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख