फिर जम सकती है रणबीर-सोनम की जोड़ी

Webdunia
रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने 'सांवरिया' फिल्म से अपना करियर एक साथ शुरू किया था। यह फिल्म वर्ष 2007 में प्रदर्शित हुई और असफल रही थी। इसके बाद फिर दोनों ने कभी साथ में फिल्म नहीं की। अब दोनों के फिर साथ काम करने की संभावना है। 
 
राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म अभिनेता संजय दत्त पर बना रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन की झलक दिखाई जाएगी। संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। वे इसके लिए बाल से लेकर वजन तक घटाएंगे और बढ़ाएंगे। 


 
संजय दत्त के जीवन में कई महिलाएं आईं और उनमें से एक की भूमिका सोनम कपूर निभाएंगी। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार सोनम से सम्पर्क किया गया है और उन्होंने फिल्म करने में रूचि दिखाई है। वे कौन सी भूमिका निभाएंगी, ये स्पष्ट नहीं हुए। 
 
जहां तक रणबीर और सोनम का सवाल है तो उनकी दोस्ती काफी पुरानी है। 'सांवरिया' के पहले उन्होंने भंसाली को असिस्ट किया था। बाद में भंसाली ने दोनों को लांच करते हुए फिल्म बनाई। शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियों की चर्चा भी थी, लेकिन बाद में उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। 
 
एक शो के दौरान सोनम ने रणबीर का मजाक उड़ाया और यह बात रणबीर तथा उनके पिता ऋषि कपूर को पसंद नहीं आई। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे ज़मीन पर': जानिए कहानी, स्टारकास्ट, रिलीज़ डेट

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

War 2 में ऋतिक का ऐसा लुक पहले कभी नहीं देखा! इंटरनेट पर मचा तूफान

राणा नायडू सीजन 2: नए किरदारों के साथ क्राइम, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का

अनुराग कश्यप लेकर आए क्राइम ड्रामा फिल्म निशांची, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख