110 करोड़ में बिकी फिल्म... रणबीर कपूर की साख दांव पर

Webdunia
रणबीर कपूर को लेकर फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई है जिसका नाम अभी तय नहीं है। 
 
हिरानी 'बाबा' और 'संजू' में से कोई एक नाम फाइनल करने वाले हैं और माना जा रहा है कि 'संजू' नाम ही फाइनल होगा। यह फिल्म जून में प्रदर्शित होगी। 
 
बॉलीवुड के खबरचियों ने बताया है कि इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स फॉक्स स्टार स्टूडियो को 110 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। 
 
रणबीर कपूर के स्टारडम और वर्तमान फॉर्म को देखते हुए यह रकम बहुत ज्यादा है। रणबीर की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। 
 
संभवत: यह रकम हिरानी के नाम पर चुकाई गई है। हिरानी का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है और उनकी हर फिल्म ने उनकी ही पिछली फिल्म का कीर्तिमान भंग किया है। 
 
फिल्म को यदि हिट होना है तो लगभग दो सौ करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। दो सौ करोड़ रुपये बहुत बड़ी रकम नहीं है, लेकिन रणबीर कपूर की अब तक कोई भी फिल्म दो सौ करोड़ तक नहीं पहुंच पाई है। 
 
रणबीर की 'ये जवानी है दीवानी' ने 188 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। क्या 'संजू' इसस आगे निकल पाएगी? जवाब तो 29 जून के बाद मिलेगा, लेकिन फिल्म को लेकर क्रेज तो है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख