Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने पूरी की लव रंजन की फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (17:37 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर ने 8 जनवरी के दिन लव रंजन की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म की शूटिंग बीते कई दिनों से दिल्ली में चल रही थी।

 
अ्ब रणबीर और श्रद्धा ने इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
 
लव रंजन ने दिल्ली में एक बंगले का एक विशाल सेट बनाया। इस बंगले में उन्होंने रणबीर, श्रद्धा, बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया की इंडोर फैमिली सीन्स की शूटिंग की। इसके अलावा टीम के दिल्ली की गलियों में कई आउटडोर सीन्स भी शूट किए हैं।
 
बताया जा रहा है कि शूटिंग खत्म करने के बाद टीम लगभग एक महीने का लंबा ब्रेक लेगी। इसके बाद मार्च में एक फिर दिल्ली में ही फिल्म की बाकी शूटिंग को पूरा किया जाएगा। इस बीच शूटिग के सेट पर कोरोनावायरस महामरी से जुड़े सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए गए। 
 
फिल्म की टीम पहले इंडिया शेड्यूल को पूरा करेगी। इसके बाद फिल्म की डिमांड से हिसाब से विदेश में शूटिंग की जाएगी। इसके अलावा कुछ बिट्स की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में भी होने की उम्मीद है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार लव रंजन की फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Dhurandhar Trailer: भारत के गुप्त मिशन की रोमांचक झलक, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे तीखा अवतार

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख