Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक इस दिन आएगी सामने

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Ramayana

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 2 जुलाई 2025 (17:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। नीतेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। 
 
इसके अलावा फिल्म में और भी कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। अब मेकर्स इस फिल्म की पहली झलक 3 जुलाई को देश के नौ बड़े शहरों में दिखाने जा रहे हैं। इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि शामिल है। 
 
webdunia
इसका मकसद इस बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी और सोच को सीधे देश के लोगों और मीडिया तक पहुंचाना है। यह सिर्फ एक लॉन्च नहीं है, बल्कि एक शुरुआत है, जहां दुनिया की सबसे पुरानी कहानी को आज की नई तकनीक और शानदार इंटरनेशनल टीम के साथ फिर से दिखाया जाएगा।
 
रामायण की शुरुआत से ही इसे लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्सुकता रही है। वजह यह है कि इसमें भारत की सबसे पूजनीय कहानी को दुनियाभर के बेहतरीन फिल्म बनाने वालों और टेक्निकल टीम के साथ मिलाकर दिखाया जा रहा है। यह फिल्म भारत और विदेश की टीम के साथ मिलकर बनाई जा रही है। 
 
नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और आठ बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डनेग द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही है। इस महाकाव्य का पहला पार्ट दिवाली 2026 जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महावतार नरसिम्हा की शूटिंग के दौरान कई क्रू मेंबर ने खाना छोड़ा नॉनवेज, डायरेक्टर ने किए दिलचस्प खुलासे