रणबीर कपूर को विरासत में मिली है अभिनय की कला, पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (15:17 IST)
Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर 41 साल के हो गए हैं। 1982 को जन्में रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतु सिंह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज फिल्म 'सांवरिया' से की। इसी फिल्म से अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी शुरुआत की थी।
 
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'सांवरिया' यूं तो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिए रणबीर फिल्म फेयर के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। साल 2009 में रिलीज फिल्म 'वेक अप सिड' रणबीर के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।
 
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेक अप सिड' में रणबीर ने संजीदा अभिनय किया था। इस फिल्म के लिए रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। साल 2010 में रणबीर को प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में काम करने का अवसर मिला। राजनीति पर आधारित इस फिल्म में भी रणबीर ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
साल 2011 में रिलीज फिल्म 'रॉकस्टार' ने रणबीर को फिल्म इंडस्ट्री में सही पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने एक बार फिर से संजीदा अभिनय किया। इस फिल्म के लिए रणबीर को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर का क्रिटिक्स पुरस्कार भी दिया गया।
 
साल 2012 में रिलीज फिल्म 'बरफी' ने रणबीर को न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ख्याति दिलाई। अनुराग बासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। इस फिल्म के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साल 2013 में रिलीज फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रणबीर कपूर के करियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर की छवि एक रॉकस्टार की थी।
 
साल 2013 में रणबीर की फिल्म 'बेशर्म' रिलीज हुई। इस फिल्म में रणबीर ने अपने माता-पिता नीतु सिंह और ऋषि कपूर के साथ काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। साल 2015 में रणबीर कपूर की 'रॉय', 'बांबे वेलवेट' और 'तमाशा' जैसी फिल्में रिलीज हुई लेकिन ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकीं। वर्ष 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हुई जो हिट साबित हुई।
 
साल 2018 में रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था। इसके बाद रणबीर कपूर ने साल 2022 में 'ब्रह्मास्त्र' और 2023 में तू झूठी मैं मक्कार जैसी हिट फिल्मों में काम किया। 2022 में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों में एनिमल प्रमुख है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गुम है किसी के प्यार की एक्ट्रेस Ayesha Singhके चेहरे का हुआ बुरा हाल, लेटेस्ट फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल

गुल्लक सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज: परिवार से अपने हक के लिए भिड़ेंगे अमन मिश्रा

वोट डालने पहुंचे धर्मेंद्र का फूटा पैपराजी पर गुस्सा, बोले- जो मुझसे कहलवाना चाहते हो...

थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही स्वातंत्र्य वीर सावरकर, इस दिन ZEE5 पर होगा प्रीमियर

आमिर खान ने निभाया जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य, शूटिंग से ब्रेक लेकर वोट देने पहुंचे दिल्ली से मुंबई

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख