रणवीर सिंह के साथ फिल्म करना चाहते हैं रणबीर कपूर, आखिर क्या होगा दीपिका के रिएक्शन

Webdunia
दीपिका पादुकोण ने अब तक बी-टाउन में अपनी जो पहचान बनाई है वो आसान नहीं। उनके करियर, एक्टिंग, पर्सनल लाइफ सभी कुछ दर्शकों के सामने हमेशा चर्चा में रहा। ऐसे में उनकी लव-लाइफ कैसे पीछे छुट सकती है। दीपिका पादुकोण पहले चॉकलेटी एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया और फैंस निराश हो गए। 
 
लेकिन इसके बाद दीपिका एक बार फिर प्यार में पड़ी और रणवीर सिंह के साथ काफी सालों तक अपना रिलेशनशिप छुपाने के बाद अब दोनों खुलेआम एक-दूसरे के लिए प्यार स्वीकार करते हैं। रणवीर और दीपिका की जोड़ी को भी फैंस के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। इसके अलावा अच्छी बात यह है कि अब दीपिका और एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की दोस्ती भी अब तक बरकरार है। 
 
हालांकि ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब लोग अपने एक्स के साथ एक हेल्दी रिलेशन बना के रखते हों। भले ही दीपिका और कैटरीना आज भी एक-दूसरे से कतराती हों लेकिन यहां आज बात हो रही है रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की। कितना अच्छा हो अगर हम मोस्ट टैलेंटेड रणबीर और चुलबुले रणवीर को एकसाथ देख पाएं। हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने दिल की बात बताते हुए खुलासा किया कि वे रणवीर सिंह के साथ काम करना पसंद करेंगे। 
 
रणबीर ने हाल ही में एक बड़े इंटरव्यु में रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है। रणबीर ने यह भी बताया कि वे रणवीर के काम के बहुत बड़े फैन हैं। रणबीर ने आगे कहा कि मैं रणवीर के साथ एक फिल्म करना चाहता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि वो सही वक्त पर हो। वो करण अर्जुन, अंदाज़ अपना अपना या दीवार फिल्मों जैसा कुछ भी हो सकता है। लेकिन ज़ोनर ऐसा हो जिससे दोनों कनेक्ट हो पाएं। 
 
एक ही फिल्म में रणबीर और रणवीर को साथ देखना वाकई रोमांचक होगा। फिलहाल रणबीर अपनी फिल्म 'संजू' की तैयारी में लगे हैं। वहीं रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'सिम्बा' में लगे हैं। इसके अलावा वे जल्द ही 'गली बॉय' में भी नज़र आने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024: संतोष शिवन हुए पियरे आंजनेऊ एक्सीलेंस इन सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित

रोहित पुरोहित ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान का किरदार निभाने के बारे में की बात

काजोल त्यागी ने पौरशपुर 3 का हिस्सा बनने के बारे में की बात, बोलीं- शो के सौंदर्य से मोहित हो गई थी

सनी देओल पर प्रोड्यूसर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, बोले- गदर 2 हिट होते ही...

सिद्धार्थ शुक्ला संग संजीदा शेख की हुई थी आखिरी बार यह बातचीत, एक्ट्रेस बोलीं- एक सुलझे हुए इंसान लग रहे थे

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख