'एनिमल' ने तोड़ा 'जवान' का रिकॉर्ड, अमेरिका में 888 स्क्रीन पर होगी रिलीज

WD Entertainment Desk
बुधवार, 8 नवंबर 2023 (16:20 IST)
Animal movie record: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं।
 
फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना लिया। ये फिल्म अमेरिका की 888 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। 'एनिमल' इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। शाहरुख की 'जवान' को अमेरिका में 859 स्क्रीन मिली थी। वहीं र‍णबीर की ही 'ब्रह्मास्त्र' 810 स्क्रीन पर दिखाई गई थी।
 
कुछ दिन पहले न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर भी 'एनिमल' का टीजर दिखाया गया था। अमेरिका में इसे 'सेंटर ऑफ द यूनिवर्स' भी कहा जाता है। यह दुनिया की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का मेजर सेंटर भी माना जाता है।
 
फिल्म 'एनिमल' गैंगस्टर्स की दुनिया पर बेस्ड है। इस फिल्म में रणबीर कपूर खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर अाने वाले है। 'एनिमल' हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 1 दिसंबर को रिलीज होगी। एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

लहंगा पहन जाह्नवी कपूर ने किया रैंप वॉक, ग्लैमरस लुक से जीता फैंस का दिल

बड़े पर्दे पर फिर गर्दा उड़ाएंगे सनी देओल, एक्सेल एंटरटेनमेंट की बिग बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर

करोड़ों की संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने बदला अपना नाम

5 हजार रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज हैं इतने करोड़ के मालिक

'राम तेरी गंगा मैली' में सफेद साड़ी पहन सनसनी मचाने वालीं मंदाकिनी इन दिनों कर रहीं यह काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख