Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मर्दानी 2 के सेट से सामने आई एक और तस्वीर, तहकीकात करती नजर आईं रानी मुखर्जी

हमें फॉलो करें मर्दानी 2 के सेट से सामने आई एक और तस्वीर, तहकीकात करती नजर आईं रानी मुखर्जी
साल 2014 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' को दर्शकों ने खुब पसंद किया था। इस फिल्म में रानी मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आईं थी। अब रानी मुखर्जी एक बार फिर मर्दानी अवतार में नजर आने वाली हैं। कुछ महीने पहले ही निर्माताओं ने इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया था।
 
webdunia
हाल ही में रानी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। बीते दिनों ही मर्दानी 2 के सेज से रानी की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म से रानी की एक ओर तस्वीर सामने आई है। शूटिंग लोकेशन से उनके लुक को देखकर लगता है कि वह किसी केस की गहरी जांच-पड़ताल कर रही है।

मर्दानी 2 की इस तस्वीर में रानी कुछ महिलाओं से पूछताछ करती हुई दिख रही है। रानी इस तस्वीर में सफेद शर्ट और पैंट में दिख रही है। खबरों के मुताबिक, इस फ़िल्म में रानी 21 साल के खूंखार विलेन से सामना करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथराम कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म के सीक्वल को रानी के पति आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे है। मर्दानी में रानी मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आई थी और मानव तस्करी जैसे मुद्दे को उजागर किया था।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बकरी चराते नजर आए अमिताभ बच्चन, फोटो हुई वायरल