Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी लियोनी ने पति डेनियल संग मनाई मैरिज एनिवर्सरी, बेटी निशा ने बनाया केक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sunny Leoni
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब सनी की अपने पति और बेटी के साथ बेहद क्यूट तस्वीरें सामने आई हैं। सनी लियोनी अपने पति डेनियल वीबर और बेटी निशा के साथ अपनी शादी की 8वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों में सनी पिंक स्वटशर्ट और ब्लू पैंट्स में और डेनियल ब्लैक वेस्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। सनी अपने पति के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। 
 
फोटो को शेयर करते हुए सनी कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी एनिवर्सरी डेनियल वेबर। आप मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट हिस्सा हो। मेरे बेस्ट फ्रेंड। हमारे बच्चों के बेस्ट फादर। सबसे अच्छा पार्ट ये है कि हमारी बेटी निशा ने हमारे लिए केक बनाया है। 
 
सनी और डेनियल ने 2017 में निशा को गोद लिया था। सनी और डेनियल निशा के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं। डेनियल को अक्सर निशा के साथ स्पॉट किया जाता है। निशा के अलावा सनी के दो बेटे भी हैं। सनी मार्च 2018 सरोगेसी के जरिए दोनों बेटों की मां बनीं। जिनके नाम अशर और नोआ सिंह वेबर हैं।
 
सनी लियोनी ने बॉलीवुड में फिल्म 'जिस्म 2' से एंट्री की थी। सनी जल्द ही फिल्म वीरमादेवी में नजर आएंगी। फिल्म में वह एक योद्धा का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वो मलयालम फिल्म रंगीला में भी दिखेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कर रही हैं धुआंधार प्रचार, देखिए फोटो