रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गली बॉय का फर्स्ट लुक रिलीज

Webdunia
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पहली बार रणवीर और आलिया साथ नजर आने वाले हैं। 
 
गली बॉय के 3 पोस्टर्स शेयर किए गए हैं। एक में रणवीर की बैक दिख रही है तो दूसरे में वह हुड पहने और कानों में इयरफोन लगाए दिख रहे हैं। पोस्टर को रणीर, फरहान अख्तर और आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
 
रणवीर सिंह इन दिनों जहां अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म सिम्‍बा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इसके साथ ही उनकी अपकमिंग फिल्‍म गली बॉय भी चर्चा में आ गई है। पोस्‍टर में लिखा हुआ है, ‘अपना टाइम आएगा।’ वहीं, तीसरे पोस्टर में रणवीर और आलिया नजर आ रहे हैं।
 
इसके साथ ही फिल्‍म के रिलीज डेट को कन्‍फर्म किया गया है। रणवीर और आलिया कि इस फिल्‍म को बर्ल‍िन इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग के लिए चुना गया है।
 
फिल्म की कहानी को लेकर खबरें आई थीं कि ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह मुंबई स्थित कुर्ला के एक रैपर नावेद शेख का रोल करते दिखाई देंगे। वहीं आलिया के रोल को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। 
 
गली बॉय में कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में दोनों अदाकाराओं के साथ रणवीर के कई किसिंग सीन होने की बात भी कही जा रही है। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख