Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में खरीदा नया आशियाना, गृह प्रवेश की तस्वीरें आई सामने

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में खरीदा नया आशियाना, गृह प्रवेश की तस्वीरें आई सामने
, शनिवार, 20 अगस्त 2022 (12:19 IST)
बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने नए आशियाने में गृह प्रवेश कर लिया है। रणवीर-दीपिका का यह नया घर मुंबई के अलीबाग में समंदर किनारे है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गृड प्रवेश पूजा की तस्वीरें शेयर की है। 

 
अपनी इंस्टा स्टोरी पर गृह-प्रवेश पूजा की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका व्हाइट कलर के कपड़े पहने हवन करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में गृह प्रवेश किया। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। 
 
webdunia

webdunia

webdunia
दीपिका और रणवीर ने बीते दिन जन्माष्टमी के दिन नए घर में प्रवेश किया है। बताया जा रहा है कि यह रणवीर और दीपिका का सेकेंड होम है। इसे स्टार्स का हॉलीडे होम भी कहा जा रहा है। यह करीब 2.25 एकड़ एरिया की प्रॉपर्टी में है। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट की 'इमरजेंसी' से सामने आया महिमा चौधरी का फर्स्ट लुक, निभाएंगी यह किरदार