Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, गाड़ी से उतर एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट, वीडियो वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ranveer Singh
, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (13:27 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कभी अपने यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल तो कभी फनी वीडियो की वजह से सुर्खियों में बने रहते है। इस समय रणवीर सिंह का एक वीडियो चर्चा में है। दरअसल, रणवीर सिंह गुरुवार को मुंबई में एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए। हालांकि इस हादसे में न तो उन्हें, न सामने वाले को और ना ही गाड़ी को कोई बड़ा नुकसान पहुंचा है।

 
रणवीर मुंबई के बांद्रा इलाके में थे, तभी उनकी कार से किसी बाइक वाले की टक्कर हो गई। इसी दौरान मीडिया फोटोग्राफर ने वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि टक्कर के बाद रणवीर सिंह अपनी कार से उतरकर देख रहे हैं कि कुछ ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
 
हादसा तब हुआ, जब रणवीर डबिंग का काम पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे और उनकी गाड़ी के पीछे आ रहा एक बाइक सवार उनकी मर्सडीज SUV से टकरा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर गाड़ी से उतरकर जाते हैं और कितना डैमेज हुआ है ये चेक करते हैं। ज्यादा कुछ नहीं हुआ, ये देखने के बाद रणवीर वापस गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर आधारित इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। पहले यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट ने 'बॉलीवुड' बताया अपमानजनक शब्द, शुरू किया #IndiaRejectBollywood