Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करवाचौथ का व्रत रखेंगे रणवीर सिंह, हाथों में लगवाई दीपिका के नाम की मेंहदी

हमें फॉलो करें करवाचौथ का व्रत रखेंगे रणवीर सिंह, हाथों में लगवाई दीपिका के नाम की मेंहदी
, शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (12:07 IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दीपिका और रणवीर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते रहते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों 'द बिग पिक्चर' शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

 
इस शो में जल्द ही करवाचौथ स्पेशल एपिसोड दिखाया जाने वाला है। इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान 'उड़ारियां' की तेजो यानि अभिनेत्री प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया यानि ​​​'छोटी सरदारनी की मेहर पहुंचीं। दोनों ने रणवीर के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही रणवीर और दीपिका के करवाचौथ प्लान पर भी बात की।
 
इस दौरान रणवीर ने इस बात का खुलासा किया कि वह इस साल दीपिका के लिए करवाचौथ का व्रत रखने वाले हैं। रणवीर सिंह का यह वीडियो कलर्स ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है।
 
वीडियो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के लिए हाथों पर मेंहदी लगाते नजर आएंगे। रणवीर भी काफी खुशी से इसे लगवाते दिख रहे हैं। निमृत रणवीर की हथेली पर दीपिका के नाम का पहला अक्षर लिखती हैं।
 
webdunia
Photo : Instagram
मेहंदी लगने के बाद रणवीर अपने हाथ को देखते हैं और फ्लाइंग किस करते हैं। रणवीर बताते हैं कि उनकी वाइफ दीपू उनके लिए हर करवाचौथ का व्रत रखती हैं। अपना पत्नी धर्म निभाने के लिए रणवीर भी फास्टिंग करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह जयेशभाई जोरदार और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, फिल्म 'राधेश्याम' का टीजर रिलीज