Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणवीर सिंह ने लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में किया अपना स्टैच्यू लॉन्च

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह ने लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में किया अपना स्टैच्यू लॉन्च

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (16:30 IST)
Ranveer Singh Statue: रणवीर सिंह एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस और अपने बेझिझक स्टाइल के साथ आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जाना जाता हैं। लेकिन अब एक्टर देश के साथ साथ लंदन में वर्ल्ड फेमस अट्रैक्शन पर अपने स्टैच्यू के साथ वहां पर भी लोगों का ध्यान खींचने के लिए एकदम तैयार है। 
 
रणवीर सिंह ने लंदन के मैडम तुसाद में अपने वैक्स स्टैच्यू को वेलकम किया है। रणवीर सिंह अपने प्रभावशाली प्रदर्शन, अलग स्टाइल और भारतीय फिल्मों में एकदम हटके रोल्स करते हैं, जिससे वे अपनी जोरदार एनर्जी और अभिनय कौशल के साथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक बनकर उभरा है। 
 
अब, पहली बार सुपरस्टार का स्टैच्यू मैडम तुसाद की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है। बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर हिट्स की एक सीरीज के कारण रणवीर सिंह का स्टारडम तेजी से बढ़ा है, जिसने बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा सुपरस्टारों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है। 
 
हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रणवीर को युसर पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। इसके साथ ही वो 5 बार फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता, 3 आइफा अवॉर्ड हासिल कर चुके है, और उन्हें माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न जैसे इंटरनेशनल इवेंट्स में सम्मानित किया गया है। 
 
वहीं बात करें रणवीर सिंह के स्टैच्यू की तो इस पूरे क्रिएटिव प्रोसेस के दौरान वो शामिल रहें है और उन्होंने विशेष रूप से अपने स्टैच्यू के लिए अलग लुक और स्टाइल को चुना हैं। लंदन में रखी गई उनकी प्रतिमा रणवीर की शादी के जश्न के हिस्से के रूप में मनीष अरोड़ा द्वारा डिजाइन की गई नियॉन शेरवानी के साथ उनकी संस्कृति और विरासत को ट्रिब्यूट देती है। 
 
आंखों को भाने वाले इस ऑउटपिट में सैकड़ों व्यक्तिगत रूप से सिलवाए गए एम्बैलिशमेंट्स और लेपर्ड हेड शोल्डर डिटेलिंग शामिल है, जो एक ट्रिपल-लेयर्ड डायमंड और पर्ल नेकलेस और आठ बड़े रत्न सेट वाले रिंग्स के साथ हैं। वहीं सिंगापुर वाले फिगर ने एक खुबसूरत कस्टम टक्सीडो पहना है, जिसमें फूलों की सजावट के साथ एक मखमली ब्लेज़र है। 
 
गौरव गुप्ता द्वारा डिज़ाइन किया गया और रणवीर द्वारा हैलो! हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स में रणवीर द्वारा खुद कैरी किया गया ऑउटफिट उन्होंने प्रतिमा को पहनाने के लिए डोनेट किया था। यह स्टैच्यू मूल रूप से 2019 में घोषित किया गया था जब अभिनेता को IIFA - अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी - में मैडम तुसाद ऑफ़ द फ़्यूचर अवार्ड मिला था - जहां यह पता चला था कि वह स्टार-स्टडेड आकर्षण में शामिल होंगे।
 
इस खास मौके रणवीर सिंह ने कहा, मेरे लिए यह कितना शानदार पल है कि मैं अपनी मां के साथ यहां हूं, मैडम तुसाद लंदन में अपना खुद का स्टैच्यू लॉन्च कर रहा हूं। ऐसा महसूस होता है जैसे आज लाइफ पूरी हो गई है। मुझे याद है कि मैं बचपन में इस पौराणिक, जादुई जगह के बारे में हैरानी से पढ़ता था।
 
उन्होंने कहा, यहां लोकप्रिय मशहूर हस्तियों की मूर्तियों के साथ अपनी मां की शुरुआती तस्वीरें देखता था और सोचता था कि यह जगह क्या है। आज, ऐसे सम्मानित व्यक्तियों के साथ एक शख्सियत के रूप में अमर होना मेरे और मेरे परिवार के लिए एक उल्लेखनीय गर्व का एहसास है। इस साल मेरे लिए आभारी होने के लिए बहुत कुछ है और मैं हर चीज के लिए बहुत आभारी हूं।
 
वहीं अपने ए-लिस्ट लाइनअप में रणवीर का वेलकम करने पर, मैडम तुसाद लंदन के स्पोक्सपर्सन ने कहा, रणवीर सिंह केवल एक अभिनेता नहीं हैं, बल्कि रचनात्मक गतिशीलता की ताकत हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में न केवल ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और यादगार प्रदर्शन के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है, लेकिन दुनिया भर में उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक भी हैं। उनका प्रभाव सिनेमा से परे है और प्रतिष्ठित ब्रांड एंडोर्समेंट की उनकी लंबी लिस्ट इसका सबूत है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रॉक ऑन से लेकर चंडीगढ़ करे आशिकी तक, निर्देशक अभिषेक कपूर का फिल्म इंडस्ट्री में 17 साल का सुनहरा सफर