रणवीर सिंह ने शुरू की जोया अख्तर की क्राइम ड्रामा फिल्म की तैयारी, इस किरदार में आएंगे नजर!

Webdunia
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (15:31 IST)
फिल्म निर्देशक जोया अख्तर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। यह फिल्म हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'द‍ डिपार्टेड' पर आधारित क्राइम-ड्रामा होगी। हालांकि यह फिल्म 'द डिपार्टेड' का रीमेक नहीं होगी क्योंकि जोया इस कहानी में बदलाव लाना चाहती हैं। जोया ने फिल्म के कॉपी राइट्स भी खरीदे हैं।

 
खबरों के मुताबिक जोया ने फिल्म के लिए रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया है। दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले रणवीर सिंह और जोया अख्तर अब तीसरी बार इस फ़िल्म के लिए साथ नजर आएंगे। अब रणवीर ने लॉकडाउन में रहते हुए जोया की इस गैंगस्टर ड्रामा के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। 

ALSO READ: फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज, निभाएंगी यह किरदार
 
बताया जा रहा है ‍कि रणवीर अपने हेयरस्टाइलिस्ट दर्शन यवेलकर से मिलने उनके बांद्रा स्थित सैलून पहुंचे। उनके हेयरस्टाइलिस्ट ने जोया अख्तर की क्राइम ड्रामा के लुक टेस्ट के लिए रणवीर की अलग-अलग हेयरस्टाइल ट्राई की।
 
जोया की क्राइम गैंगस्टर ड्रामा में रणवीर एक अंडरकवर पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में घुसपैठ करता है।
 
बता दें कि दर्शन इससे पहले रणवीर के साथ बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गली बॉय और 83 में काम कर चुके हैं। हेयरस्टाइल के अलावा रणवीर ने यहां अपने लुक में भी कुछ बदलाव करवाया क्योंकि ‍फिल्म में उनका किरदार एक कॉप का है जो क्लीन शेव में दिखाई देगा। 
 
वहीं यह भी खबर आ रही है ‍कि फिल्म में रणवीर के अपोजिट कैटरीना कैफ को लिया जा सकता है। यदि कैटरीना भी प्रस्ताव स्वीकार करती हैं तो रणवीर और कैटरीना पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख