Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह बनेंगे सुपर‍हीरो 'नागराज', इस वजह से लगने लगे कयास

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह बनेंगे सुपर‍हीरो 'नागराज', इस वजह से लगने लगे कयास
, गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (13:30 IST)
रणवीर सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी इसकी वजह उनकी फिल्में होती हैं तो कभी उनका स्टाइलिश अवतार। हाल ही में रणवीर की आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का पोस्टर रिलीज हुआ है। और अब एक और खबर आ रही है कि रणवीर सिंह सुपरहीरो बनने जा रहे हैं।


खबर है कि रणवीर सिंह बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नागराज का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। राज कॉमिक्स के चर्चित सुपरहीरो नागराज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक पिछले कई सालों से इन कॉमिक बुक्स को पढ़ रहे हैं।
 
मार्वल के सुपरहीरोज की तरह नागराज की भी जन्म से लेकर सुपरहीरो बनने तक की एक दमदार कहानी है और वो भी अपनी सुपर पावर्स के दम पर बुराई से लड़ता है। बताया जा रहा है कि करण जौहर इस पर फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं।

इन खबरों की शुरुआत राज कॉमिक्स के प्रेसीडेंट के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई है। राज कॉमिक्स के प्रेसीडेंट संजय गुप्ता ने बीते दिनों फेसबुक पर लिखा था, 'आजकल करण जौहर और रणवीर सिंह से नागराज की मुलाकातें बढ़ गई हैं।' 
संजय के इस पोस्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि रणवीर सिंह नागराज का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संजय गुप्ता के फेसबुक पोस्ट से सुगबुगाहट बढ़ गई हैं।
 
अगर ऐसा होता है तो ये रणवीर सिंह की पहली सुपरहीरो फिल्म होगी। साथ ही साथ राज कॉमिक्स के किरदारों पर बनने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी यह साउथ एक्ट्रेस