'रणवीर सिंह ऑन टूर' पर रणवीर की जबर्दस्त मस्ती

Webdunia
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि रणवीर सिंह को स्विट्जरलैंड सरकार एक सम्मान देने वाली है। स्विस टूरिज़्म रणवीर सिंह के नाम के ट्रेन चलाने वाली है जिसका नाम होगा 'रणवीर सिंह ऑन टूर'। इसके लिए रणवीर कई दिनों पहले स्विट्ज़रलैंड पहुंच भी गए थे। 
 
रणवीर ने हाल ही में ट्रेन का उद्घाटन किया। वे भारतीय ड्रेस में शानदार लग रहे थे। उन्होंने वहां मस्ती भी की और लोगों के दिलों में अपनी जगह भी बनाई। ट्रेन में खुद भी सवार हुए और उसका लुत्फ उठाया। रणवीर सिंह भारत के पहले ऐसे एक्टर है जिनके नाम की ट्रेन चलाई जा रही है। यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। 
 
रणवीर की ट्रेन के उद्घाटन की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने देश का एक गाना गा रहे हैं। रणवीर की स्विट्ज़रलैंड में बहुत फैन फॉलोइंग है। उनकी इसी फैन फॉलोइंग को देखते हुए वहां की सरकार ने उन्हें अपने टूरिज़म डिपार्टमेंट का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। साथ ही उन्हें यह सम्मान दिया गया। 
 

 
उनकी एक वीडियो भी वायरल हुई है जो रणवीर के एक फैन ने पोस्ट की है। इसमें रणवीर गाना गा रहे हैं। यहां देखें वीडियो- 
 
 
रणवीर यह गाना अपने देश को याद करते हुए गा रहे हैं। इसके पहले रणवीर ने अपने अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वे चार्ली चैप्लीन बन चैप्लीन वर्ल्ड घुम रहे थे। इसमें वे बेहद फनी लग रहे थे। 
 
साधारण लुक वाले रणवीर ने अपनी शुरुआत से ही बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दी। वे अब वर्सेटाइल एक्टर की लिस्ट में आते हैं। गर्व होता है यह देखकर जब अपने देश के बाहर भी रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

120 बहादुर में दर्शकों को देखने मिलेंगे रेजांग ला के यह 5 हैरान कर देने वाले क्षण

छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से पहला लुक आया सामने

पंचायत 5 का हुआ ऐलान, इस साल प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा नया सीजन

बहते आंसुओं के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर दिया किसी करीबी के निधन का हिंट

अनन्या पांडे से लेकर मौनी रॉय तक का लाबूबू प्रेम, नई फैशन एक्सेसरी बनी ये डॉल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख