Festival Posters

सिम्बा का नया गाना 'आला रे आला' हुआ रिलीज, दिखा रणवीर का बिंदास अंदाज

Webdunia
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिम्बा का तीसरा गाना 'आला रे आला' रिलीज हो गया है। गाने में रणवीर सिंह बिंदास अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म का रीमेक सॉन्ग 'आंख मारे' और रोमांटिक सॉन्ग 'तेरे बिन' आया था। दोनों ही गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब देखना होगा कि इस गाने को लोग कितना पसंद करते हैं।
 
गाने में रणवीर, रोहित शेट्टी के ट्रेडमार्क स्टाइल में पुलिस की गाड़ी पर बैठ कर एंट्री ले रहे हैं। गाड़ियों के आस-पास महिलाएं महाराष्ट्रियन स्टाइल साड़ी, पगड़ी, चश्मा और स्पोर्ट्स शूज में बाइक पर बैठी हैं। 'आला रे आला' गाने में रणवीर सिंह ही अकेले दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने रेड शर्ट, खाकी पैंट और शेड्स पहन रखा है। यह गाना काफी कलरफुल दिख रहा है। इसमें रणवीर सिंह का डांस भी बेहद अतरंगी है।
 
इस गाने को देव नेगी और गोल्डी ने अपनी आवाज दी है जबकि गाने के बोल सब्बीर अहमद ने लिखे हैं। इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। रणवीर ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'आला रे आला सिंम्बा आला' के मेकिंग के बीच एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि ये गाना उनके करियर का सबसे बड़ा गाना है। ये गाना हैदराबाद के रामोजी फिल्मसिटी में शूट किया गया है।
 
निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर, सारा अली खान के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कौन हैं द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की एक्ट्रेस सहर बंबा, हॉट अंदाज से इंटरनेट पर मचाती हैं तहलका

जब अपने रंग की वजह से हिना खान को झेलना पड़ा था रिजेक्शन

शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, इतनी हुई किंग खान की नेटवर्थ

कांतारा: चैप्टर 1 से रुक्मिणी वसंत की दमदार एंट्री, बोलीं- यह फिल्म मेरे लिए गर्व और शक्ति का प्रतीक

'कांतारा: चैप्टर 1' का गाना रेबेल हुआ रिलीज, दिलजीत दोसांझ की दमदार आवाज ने लूटी महफिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख