Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्षय कुमार ने अपनी बायोपिक के लिए लिया इस हीरो का नाम

हमें फॉलो करें अक्षय कुमार ने अपनी बायोपिक के लिए लिया इस हीरो का नाम
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने गोवा में चल रहे 49वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में कहा कि अगर उनके जीवन पर कभी कोई फिल्म बने तो उसमें रणवीर सिंह उनकी भूमिका निभाएं।
 
समारोह के दौरान जब करण जौहर ने अक्षय से पूछा कि वह अपनी बॉयोपिक में किसको उनका किरदार निभाते देखना चाहेंगे। अक्षय कुमार ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रणवीर सिंह को उनकी बायॉपिक में उनका रोल निभाना चाहिए। 
 
webdunia
अक्षय के इस जवाब के बाद करण जौहर ने कहा कि उन्होंने आज तक अक्षय कुमार को लेकर एक भी फिल्म नहीं बनाई है लेकिन अब वह बनाना चाहते हैं। करण ने यहां भी कहा कि अगर अक्षय कुमार एक बार रणवीर सिंह बॉयोपिक में अपनी भूमिका निभाने के लिए कहेंगे तो वे तुरंत तैयार हो जाएंगे। 
 
करण जौहर ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार की भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह एकदम अच्छी पसंद है। रणवीर सिंह की अगली फिल्म सिंबा 2018 के अंत में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, अक्षय कुमार इस समय फिल्म हाउसफुल 4 की शुटिंग में व्यस्त हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूमि पेडनेकर को भरे बाजार में हजारों लोगों ने घेरा