शादी की सालगिरह पर रणवीर सिंह ने लुटाया दीपिका पादुकोण पर प्यार, शेयर की अनसीन तस्वीरें

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (16:13 IST)
बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को अपनी शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी, फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट से शुरू हुई थी, इस साल अपनी रिलीज के 11 साल पूरे कर रही है, और बहुत जल्द यह जोड़ी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगहों पर एक खूबसूरत लव स्टोरी बन गई। 
 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को एक-दूसरे को अपना हमसफर बनाया। पिछले कुछ वर्षों में, रणवीर और दीपिका ने अपनी फिल्मों में बेहतरीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता है और अपनी असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान, प्यार और बंधन को फैंस के साथ शेयर किया है। इस साल उनका जश्न और भी खास है क्योंकि वे अपने घर में अपनी प्यारी सी 'दुआ' के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

2018 में लेक कोमो, इटली में अपनी शानदार शादी से लेकर 2024 में पेरेंटहुड का नया चैप्टर शुरू करते हुए, रणवीर और दीपिका ये साबित करते हैं कि असली प्यार सच में होता है। ये पावर कपल ने अपनी बेटी दुआ को 2024 में इस दुनिया में वेलकम किया, जो सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों के लिए भी एक बहुत खास पल था। 
 
रणवीर अपनी जोशीली और ऊर्जावान व्यक्तित्व के लिए मशहूर हैं, और वह दीपिका की शांत और खूबसूरती के साथ एक बेहतरीन संतुलन बनाते हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आता है। 
 
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए इंस्टाग्राम पर एक दिल छूने वाली पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने दीपिका की कुछ क्यूट और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा है, 'हर दिन पत्नी की तारीफ का दिन है, लेकिन आज खास दिन है हैप्पी एनिवर्सरी दीपिका पादुकोण आई लव यू।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

44 साल की करीना कपूर ने मोनोकिनी में शेयर की तस्वीरें, यूजर्स लगाने लगे प्रेग्नेंसी के कयास

रामायणम् के टीजर ने ही मेकर्स को किया मालामाल, फिल्म की रिलीज से पहले ही कमा लिए 1000 करोड़

टीवी की कोमोलिका का बोल्ड अंदाज, 46 साल की उम्र में इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं उर्वशी ढोलकिया

धड़क 2 से सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी का रोमांटिक पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

जब सीन में जरीना वहाब को अपने क्रश शशि कपूर को बोलना था भैया, बांधनी थी राखी, एक्ट्रेस ने किया यह काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख