Publish Date: Thu, 16 Oct 2025 (13:08 IST)
Updated Date: Thu, 16 Oct 2025 (13:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में नजर आने वाले हैं। फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक रिलीज करके फैंस की बेसब्री और बढ़ा दी है।
सोशल मीडिया पर चर्चा और जोश के बीच, सारेगामा इंडिया ने जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ के साथ मिलकर धुरंधर का टाइटल ट्रैक पेश किया है – जो बहुत ही जोश और एनर्जी से भरा है। यह गाना एक लिरिकल वीडियो के साथ आया है, जिसमें रॉ और रियल एनर्जी साफ़ नजर आ रही है।
गाने का वीडियो अब सारेगामा म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर लाइव है और ऑडियो सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने इस गाने को मॉडर्न हिप-हॉप और पंजाबी फ्लेवर के साथ बनाया है। हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मोहम्मद सादिक़ और रंजीत कौर की आवाज़ों ने इसे और भी दमदार बनाया है।
गाने के लिरिक्स हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं। हनुमानकाइंड का यह पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसमें अपनी रैप स्टाइल और देसी अंदाज दिखाया है, जो रणवीर सिंह की स्क्रीन पर मौजूदगी के साथ बिलकुल फिट बैठती है।
म्यूज़िक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शाश्वत सचदेव कहते हैं, ना दे दिल परदेसी नूं एक फोक क्लासिक है। इसे धुरंधर के लिए दोबारा बनाना मेरे लिए सम्मान की बात थी पर साथ यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। यह गाना फिल्म की कहानी का हिस्सा था, और मैंने इसकी धुन उसी जोश से तैयार की।
उन्होंने कहा, ओजस गौतम (धुरंधर फिल्म डी.ए.) और मैंने इसे तब तक बनाया जब तक यह फिल्म की धड़कन ना बन जाए। बाद में, एक रात स्टूडियो में आदित्य धर, हनुमानकाइंड और मैंने मिलकर एक इम्प्रोम्प्टू रैप रिकॉर्ड किया, जिसने इसमें एनर्जी भर दी। यह वर्ज़न पुराने और नए दोनों दर्शकों को जोड़ता है।”
रणवीर सिंह के नए और धमाकेदार लुक ने पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, और अब धुरंधर का टाइटल ट्रैक सोने पे सुहागा वाली बात हो गयी! यह गाना दर्शकों को यह बताता है कि अपने अंदर की ताकत, अपने भीतर के धुरंधर को पहचानो!
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार स्टारकास्ट नज़र आएंगे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और ज्योति देशपांडे व लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें