Publish Date: Fri, 26 Nov 2021 (11:51 IST)
Updated Date: Fri, 26 Nov 2021 (11:53 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही हैं। यह फिल्म बीते साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज अब तक अटकी हुई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं अब कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म 83 का टीजर मेकर्स द्वारा शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
टीजर की शुरुआत भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक दिन के दृश्य से होती है, जब 25 जून 1983 को भारतीय टीम ने पहला वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। टीजर में कपिल देव बने रणवीर सिंह कैच के लिए भागते नजर आ रहे हैं।
इस टीजर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, भारत की सबसे बड़ी जीत के पीछे की कहानी। सबसे बड़ी कहानी। सबसे बड़ी ग्लोरी। 24 दिसंबर, 2021 को फिल्म '83' सिनेमाघरों में हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है।
फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये रणवीर सिंह की पहली पैन इंडिया फिल्म होने वाली है जिसको मेकर्स ने पांच भाषाओं में रिलीज करेंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
फिल्म में साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, एम्मी विर्क, धैर्य करवा, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, आर बद्री, जतिन सरना, जिवा, आदिनाथ कोठारे, साकिब सलीम, दिनकर शर्मा, निशांत शर्मा, निशांत दहिया भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म '83' में पंकज त्रिपाठी मैनेजर पीआप मान सिंह के रोल में दिखेंगे।