'रॉकी' को मिल रहे प्यार के लिए रणवीर सिंह ने फैंस को कहा शुक्रिया

WD Entertainment Desk
बुधवार, 2 अगस्त 2023 (15:57 IST)
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज के बाद से ही छाई हुई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने रॉकी रंधावा का किरदार न सिर्फ निभाया हैं बल्कि उससे हर तरफ बवाल भी मचा दिया हैं। फिल्म में उनके किरदार को लोग खूब पसंद और प्यार कर रहें है।
 
यही नहीं, रणवीर के फैंस तो इसे उनके शानदार करियर के बेस्ट प्रदर्शनों में से एक कह रहे हैं। अपने अविश्वसनीय अभिनय कौशल और जोरदार एनर्सी के साथ, रणवीर ने सभी का दिल जीत लिया हैं।
 
ऐसे में दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह कहते हैं, मैं इस मिल रहे प्यार से बहुत खुश हो गया हूं, यह मेरी कल्पना से परे था। हॉलवे में लोग हंस रहे थे, रो रहे थे और रॉकी के लिए चीयर कर रहे थे। मैंने इसे अपनी आंखों से देखा और यह सच था। यह देखना दिल को छू लेने वाला था, एकमत भावनाओं और उमड़ती प्रतिक्रियाओं ने मुझे बहुत ज्यादा खुशी से भर दिया। मेरा दिल में आज कृतज्ञता से रोशन हो गया है।
 
बता दें कि सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, बल्कि फिल्म समीक्षक भी रॉकी के रूप में रणवीर के अभिनय की भरपूर प्रशंसा कर रहे हैं। किरदार में खुद को बड़ी आसानी से डुबोने और सम्मोहक, शानदार प्रदर्शन देने की उनकी क्षमता को क्रिटिकल एक्लेम समीक्षकों की प्रशंसा मिली है, इतना ही नहीं समीक्षकों ने उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक के रूप में सराहा है।
 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह-आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदार में हैं। इस फिल्म के जरिए करण जौहर ने 7 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दिवाज ऑफ इंदौर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

हमारे बारह का दमदार टीजर हुआ रिलीज, 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी फिल्म

रितिक रोशन की कजिन पश्मीना करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड का टीजर रिलीज

जैकी श्रॉफ के हाथ लगी अंतरराष्ट्रीय निर्देशक की फिल्म, निभाएंगे मुख्य भूमिका

जब पंकज उधास का गाना सुनकर सभी हो गए थे इमोशनल, इनाम में मिले थे 51 रुपए

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख