Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह नहीं करेंगे कंडोम ब्रांड एंडोर्स, क्या दीपिका पादुकोण हैं वजह?

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह नहीं करेंगे कंडोम ब्रांड एंडोर्स, क्या दीपिका पादुकोण हैं वजह?
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। रणवीर सिंह इंडस्ट्री में हर तरह का काम कर चुके हैं। यहां तक की कंडोम के एड भी किया है। रणबीर सिंह पिछले 5 सालों से एक कंडोम ब्रांड को एंडोर्स कर रहे थे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह ने कंडोम ब्रांड को एंडोर्स करने से हाथ पीछे खीच लिए हैं।

webdunia
रिपोर्ट की मानें तो रणवीर का कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के साथ खत्म हो चुका है और इसे रिन्यू करने का कोई प्लान नहीं है। माना जा रहा है कि रणवीर के इस ब्रांड को एंडोर्स ना करने की वजहे वजह उनकी हाई फीस या फिर उनकी शादी है। बीते साल नवंबर में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी की थी। कंपनी ने दोनों को बधाई देने के लिए ट्वीट भी किया था। 
 
 
webdunia
जब रणवीर सिंह ने कंडोम ब्रांड एंडोर्समेंट चुना था तो हर कोई चौंक गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते सालों में भारत में कंडोम ब्रांड के डूबते भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए रणवीर सिंह ने काफी बड़ी भूमिका निभाई है। रणवीर पहले ऐसे मेनस्ट्रीम बॉलीवुड एक्टर बने जो सेफ सेक्स को प्रमोट करने के लिए आगे आए थे।
 




रणवीर के फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। आजकल रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नहीं लौटेंगी दिशा वकानी, मेकर्स ने शुरू की नई दयाबेन की तलाश