राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

WD Entertainment Desk
रविवार, 18 मई 2025 (16:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 90 के दशक में कई दिलो की धड़कन हुआ करती थीं। रवीना ने एक्टिंग के साथ-साथ अपने आइकॉनिक डांस नंबर्स से भी फैंस का दिल जीता। उन्होंने 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' से लेकर 'टिप टिप बरसा पानी' जैसे कई हिट गानों में अपनी अदाओं का जादू बिखेरा। 
 
रवीना की तरह ही उनकी बेटी राशा थडानी बेहद ग्लैमरस हैं। राशा थडानी ने भले ही अब तक सिर्फ एक फिल्म में ही काम किया हो, लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अपने हॉट एंड ग्लैमर अंदाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सोशल मीडिया पर राशा थडानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी मां के हिट सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' पर सिजलिंग अंदाज में डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। राशा ने यह डांस परफॉरर्मेंस 'जी सिने अवॉर्ड्स 2025' के दौरान दी। 
 
वीडियो में राशा येलो कलर की थाई हाई स्लिट साड़ी पहने डांस करते दिख रही हैं। राशा ने न सिर्फ अपनी मां के गाने को चुना बल्कि उनकी की तरह सेम लुक भी अपनाया। राशा का डांस देख हर किसी को रवीना की याद आ गई। 
 
राशा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये आगे चलकर बॉलीवुड की सुपरस्टार बनेंगी।' एक अन्य ने लिखा, 'सिर्फ उनकी बेटी ही ये रिक्रिएट कर सकती थीं।' एक और यूजर ने लिखा, 'मिनी रवीना ने कमाल कर दिया।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकी श्रॉफ की जिंदगी की अनसुनी कहानी: साउथ बॉम्बे से सुपरस्टार तक

लुटेरा के 12 साल: एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह ने जब अपनी गहरी परफॉर्मेंस से फूंकी किरदार में जान

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ के प्रीमियर में शामिल हुए आशीष चंचलानी, स्टारकास्ट संग की मुलाकात

आदित्य धर का रणवीर सिंह को शानदार बर्थडे सरप्राइज: 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक अभी भी है एक राज

सुबह डाइट फूड, रात को ड्रग्स! पहलाज निहलानी का बॉलीवुड पर तगड़ा वार, अक्षय कुमार को भी घेरा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख