रश्मिका मंदाना का बोल्ड फेक वीडियो हुआ वायरल, अमिताभ बोले- इस पर जांच होनी चाहिए...

WD Entertainment Desk
सोमवार, 6 नवंबर 2023 (12:58 IST)
Rashmika Mandanna Fake Video: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की साउथ से लेकर बॉलीवुड तक जबरदस्त लोकप्रियता है। रश्मिका अपनी क्यूटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। इसी बीच रश्मिका का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। 
 
ये वीडियो इतना असली जैसा है कि एक बार में देखने पर आप भी चकमा खा जाएंगे। इस वीडियो को को AI की डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से क्रिएट किया गया है। इस फेक वीडियो को लेकर कई सेलेब्स ने चिंता भी जाहिर की है। 
 
वायरल हो रहे इस वीडियो में रश्मिका ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह लिफ्ट के अंदर जाती हुई दिख रही हैं। हालांकि वह असल में रश्मिका नहीं है। इस वीडियो में नजर आ रही लड़की जारा पटेल है, जोकि ब्रिटिश-इंडियन गर्ल है। 
 
जारा ने ये वीडियो 9 अक्टूबर 2023 को शेयर किया था। AI की डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से जारा की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया है। ये इतना असली लगता है कि आपको कोई फर्क ही नहीं दिखेगा। 
 
इस वीडियो को देखकर एक तरफ तो फैंस हैरान हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह काफी मजबूत लीगल केस है। इसपर जांच होनी चाहिए। ऐसा करना गलत है।' 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुह डेब्यू किया था। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में दिखेंगी। ये फिलम 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

LIVE: PM मोदी ने राष्‍ट्र को दिए 11 संकल्‍प, बोले- 2047 तक भारत बनेगा विकसित देश

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी वनवास और मुफासा, दोनो फिल्मों में दिखेंगे बाप-बेटे के रिश्ते के अनोखे रंग

फिल्म वनवास में समाज के लिए अहम संदेश : नाना पाटेकर

व्हाइट साड़ी में आलिया भट्ट ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें हुई वायरल

पाताल लोक सीजन 2 की हुई घोषणा, फिर लौटकर आ रहा भारत का पसंदीदा पुलिसकर्मी हाथी राम चौधरी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख