Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर कपूर की 'एनिमल' में हुई साउथ की इस एक्ट्रेस की एंट्री

हमें फॉलो करें रणबीर कपूर की 'एनिमल' में हुई साउथ की इस एक्ट्रेस की एंट्री
, शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (12:45 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में है। इस फिल्म का निर्देशन 'कबीर सिंह' फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। पहले इस फिल्म में रणबीर के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली थीं। हालांकि बाद में इस फिल्म से परिणीति का पत्ता कट गया।

 
अब मेकर्स ने इस फिल्म की नई एक्ट्रेस के नाम की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्‍मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों पहली बार फिल्म 'एनिमल' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
 
टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रश्मिका मंदाना के नाम की घोषणा की है। उन्होंने रश्‍मिका की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, गुडी पड़वा के पावन अवसर पर हम रश्‍मिका मंदाना का एनिमल की टीम में स्वागत करते हैं। इस समर में शूटिंग शुरू हो रही है।
 
फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिका में नजर आएंगे। कबीर सिंह की सफलता के बाद दर्शकों को संदीप की एनिमल से काफी उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है ये फिल्म गैंगस्टर ड्रामा होगी।
 
यह फिल्म भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित होगी। फिल्म एनिमल अगले साल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्कर 2022 के स्टेज पर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाले विल स्मिथ ने दिया फिल्म अकादमी से इस्तीफा