रतन टाटा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी आजमाया था हाथ, प्रोड्यूस की थी अमिताभ बच्चन की यह फिल्म

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (14:25 IST)
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। रतन टाटा ने लगभग हर फील्ड को एक्सप्लोर किया है। रतन टाटा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली।
 
वैसे तो रतन टाटा को उद्योगपति के तौर पर जाना जाता है लेकिन उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म को भी प्रोड्यूस किया था। रतन टाटा ने वर्ष 2004 में फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा। उन्होंने टाटा इन्फोमीडिया के बैनर तले साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'ऐतबार' बनाई थी। 

ALSO READ: कभी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस संग रिलेशन में थे रतन टाटा, लेकिन अधूरी रह गई लव स्टोरी
 
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, बिपाशा बासु और सुप्रिया पिलगांवकर की अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। फिल्म ऐतबार वर्ष 1996 में रिलीज अमेरिकन फिल्म 'फियर' से प्रेरित थी। 
 
फिल्म 'ऐतबार' में अमिताभ ने एक ऐसे प्रोटेक्टिव पिता का किरदार निभाया था, जो बेटी को उसके सनकी और खतरनाक बॉयफ्रेंड से बचाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। यह फिल्म अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई। रतन टाटा को काफी नुकसान हुआ था। 
 
इस फिल्म की असफलता के बाद रतन टाटा ने अपनी जिंदगी में कभी कोई फिल्म नहीं बनाई। इस तरह 'ऐतबार' रतन टाटा की बनाई गई पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

65 साल के संजय दत्त ने चौथी बार रचाई शादी, पत्नी मान्यता संग फिर लिए सात फेरे

कभी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस संग रिलेशन में थे रतन टाटा, लेकिन अधूरी रह गई लव स्टोरी

जब अमिताभ बच्चन संग अकेले में पकड़ी गई थीं रेखा

12 साल की उम्र में रेखा ने रख दिया था फिल्मी दुनिया में कदम

एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए रकुल प्रीत सिंह ने साइन की थी पहली फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख