जहरीले सांपों की तस्करी और रेव पार्टी केस में एल्विश यादव के बाद दो और आरोपी गिरफ्तार

WD Entertainment Desk
बुधवार, 20 मार्च 2024 (13:57 IST)
elvish yadav case: ज‍हरीले सांपों की तस्करी और रेव पार्टी मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है। अदालत ने एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस मामले में एल्विश समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें से पांच को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
वहीं अब इस मामले में दो नई गिरफ्तारी की अपडेट सामने आई है। दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कई फार्म हाउस में रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में ये गिरफ्तारी की गई है। खबरों के अनुसार ईश्वर और विनय नाम के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 

ALSO READ: नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएगा यह टीवी एक्टर, निभाएगा लक्ष्मण का किरदार
 
पुलिस के मुताबिक इन दोनों का एल्विश यादव और पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों से कनेक्शन है। पुलिस ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद से जांच तेज कर दी है। बतायाजा रहा है कि इस मामले में कई बड़े नाम को पूछताछ के लिए नोएडा पुलिस नोटिस भेज सकती है। 
 
बता दें कि नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है। इस अधिनियम के तहत दर्ज आरोपियों को आसानी से जमानत भी नहीं मिलती है। पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां

धूम 4 में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, विलेन बनकर मचाएंगे तहलका!

आलिया भट्ट का बॉस लेडी लुक, फ्लॉन्ट किया अपना परफेक्ट फिगर

देवरा से जाह्नवी कपूर ने किया साउथ डेब्यू, एक्ट्रेस की अदाकारी देख शिखर पहाड़िया बोले- क्या मैं सपना देख रहा हूं

एसएस राजामौली ने की सुकुमार संग मुलाकात, पुष्पा 2 : द रूल के सेट से सामने आई आइकोनिक तस्वीर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख