IIFA 2024 में रेखा ने अपने डांस से लूटी महफिल, पिंक लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत

WD Entertainment Desk
रविवार, 29 सितम्बर 2024 (12:42 IST)
IIFA Awards 2024  में सितारों की महफिल सजी हुई है। अबु धाबी में आयोजित अवॉर्ड समारोह में कई सेलेब्स शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं।बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने भी अंतरराष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार के मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।
 
रेखा ने लंबे अरसे के बाद अवॉर्ड समारोह में परफॉर्म किया है। रेखा ने आईफा के मंच पर शानदार प्रस्तुति से जलवा बिखेर दिया। आईफा के इंस्टाग्राम हैंडल पर रेखा की परफॉर्मेंस की झलकियां शेयर की गई हैं। 
 
View this post on Instagram

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

रेखा ने गुलाबी रंग का लहंग-चोली पहना था। शीश पट्टी, मांग टीका, मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी, नथ और दुपट्टा ओढ़े रेखा बेहद हसीन लग रही थीं। 
 
आईफा के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा गया है, रात उस समय जगमगा उठती है जब प्रतिष्ठित और हमेशा चमकती रहने वाली रेखा नेक्सा आईफा अवार्ड्स 2024 के मंच पर शानदार प्रदर्शन देती हैं।
 
बता दें कि साल 2018 में IIFA अवॉर्ड में रेखा ने अपने सुपरहिट गाने 'प्यार किया तो डरना क्या' का प्रदर्शन किया था। अब रेखा अबू धाबी में अपनी डांस प्रदर्शन से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द बंगाल फाइल्स की बंगाल में रिलीज के लिए पल्लवी जोशी ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

Bigg Boss 19 : कैप्टेंसी टास्क के दौरान मचा हंगामा, धक्का-मुक्की में घायल हुए मृदुल तिवारी

फेमस टीवी एक्टर आशीष कपूर पर लगा रेप का आरोप, पुणे से पुलिस ने किया गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ की मम्मी संग सलमान खान ने किया था अपना पहला एड, 42 साल पहले ऐसे दिखते थे भाईजान

कर्ज के कारण डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर, हॉस्पिटल में करना पड़ा था भर्ती

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख